Delhi Weather: उत्तर भारत में रहने वाले लोग इस समय भीषण गर्मी और उमस से प है। वहीं रविवार को दिल्ली में पिछले दो वर्षों की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गईइस दौरान न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म मौसम की वजह से लोगों को दिनभर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले 14 जून 2024 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
