Get App

Delhi Shahdara Fire Update: AC ब्लास्ट की वजह से लगी 4 मंजिला बिल्डिंग में आग? दिल्ली अग्निकांड में डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोग जिंदा जले

Delhi Vivek Vihar Fire News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार (3 मई) तड़के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक चार-मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से एक डेढ़ साल के मासूम समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बारे में विवेक विहार पुलिस स्टेशन में सुबह करीब 3:48 बजे एक PCR कॉल मिली। बताया जा रहा है कि यह आग AC की वजह से लगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 03, 2026 पर 11:59 AM
Delhi Shahdara Fire Update: AC ब्लास्ट की वजह से लगी 4 मंजिला बिल्डिंग में आग? दिल्ली अग्निकांड में डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोग जिंदा जले
Delhi Shahdara Fire Update: दिल्ली के विवेक विहार स्थित चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग से 9 लोगों की जान चली गई

Delhi Shahdara Fire Update: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार (3 मई) तड़के एक आवासीय बिल्डिंग में भीषण आग लगने से एक डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा के विवेक विहार फेज-1 में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 48 मिनट पर मिली। इसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आग ने बिल्डिंग की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित कई फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

शुरुआती जांच में ऐसी आशंका जताई जा रही की एसी (AC) ब्लास्ट की वजह से घर में आग लगी थी। हालांकि, अभी मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग लगने की असल वजह क्या है। एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर अधिकारियों ने बताया कि आग बिल्डिंग के कम से कम छह फ्लैटों में रखे घरेलू सामान तक फैल गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "आग बुझाने के अभियान के दौरान परिसर से करीब 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया।" आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 12 गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस के दलों ने बचाव और निकासी प्रयासों में सहायता की।

पुलिस ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। बचाव अभियान के दौरान, अलग-अलग मंज़िलों से नौ जली हुई लाशें बरामद की गईं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें