Delhi traffic advisory: दिल्ली पुलिस ने जारी ट्रैफिक एडवाइजरी, जानिए 11 से 13 सितंबर तक BRICS समिट के दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

Delhi traffic advisory: BRICS Summit के चलते 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य दिनों से अलग रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी दिल्ली बंद रहेगी। VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान चुनिंदा रास्तों पर ट्रैफिक को रोका या डायवर्ट किया जाएगा। इसलिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BRICS Summit 2026 Delhi traffic advisory: दिल्ली पुलिस ने एक डिटेल्स ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है

BRICS Summit 2026 Delhi traffic advisory: राष्ट्रीय राजधानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS समिट 2026 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों की आवाजाही के दौरान राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। हालांकि, पूरी दिल्ली बंद नहीं रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही प्रभावित रास्तों पर वैकल्पिक रूट्स की व्यवस्था की गई है। दिल्ली के 'भारत मंडपम' में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS Summit आयोजित होगा।

इसमें चीन और रूस के राष्ट्रपतियों समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होने की उम्मीद है। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और उनके काफिले की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 11 सितंबर से 13 सितंबर तक ट्रैफिक पर कई तरह की पाबंदियां लागू करने की तैयारी की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन्स (FAQs) जारी किए हैं। इसमें एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने, कैब और बस सेवाओं, डायवर्जन, गूगल मैप्स पर रियल-टाइम अपडेट और इमरजेंसी सर्विस से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए हैं।


यहां जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब

क्या BRICS Summit के दौरान पूरी दिल्ली बंद रहेगी?

  • नहीं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पूरी राजधानी में आवाजाही बंद नहीं की जाएगी। BRICS प्रतिनिधियों के लिए दिल्ली के 9 होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इन होटलों तथा उनके आसपास से गुजरने वाले रूट पर जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।
  • सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट/मार्ग और मथुरा रोड समेत कई महत्वपूर्ण रास्तों पर VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक रेगुलेशन किया जा सकता है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के काफिले की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर वाहनों को इन प्वाइंट से वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी में क्या-क्या बताया गया है?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में लोगों को प्रभावित सड़कों और डायवर्जन के अलावा वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी गई है। इसमें खास तौर पर बताया गया है कि:-

  • किन सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है
  • कहां डायवर्जन लगाया जाएगा?
  • कौन से वैकल्पिक रूट इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
  • एयरपोर्ट जाने के लिए किन रास्तों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा?
  • रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचें?
  • मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कैसे करें?
  • एयरपोर्ट जाना है तो क्या करें?

अगर आपकी फ्लाइट 11 से 13 सितंबर के बीच है तो एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलना बेहद जरूरी होगा। VIP काफिले की आवाजाही के दौरान कुछ सड़कों पर थोड़े समय के लिए ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।

नवपबगत

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह

  • निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक करें।
  • संभावित डायवर्जन की जानकारी रखें।
  • सफर के लिए अतिरिक्त समय रखें।
  • जहां संभव हो, मेट्रो को प्राथमिकता दें।
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  • फ्लाइट का समय ध्यान में रखते हुए घर से जल्दी निकलें।

Clipboard09कहरक

WhatsApp हेल्पलाइन नंबर

  • अगर आपकी फ्लाइट तय समय पर है तो एयरपोर्ट पहुंचने की योजना भी पहले से बनाकर चलें। अचानक लगने वाले ट्रैफिक रेगुलेशन की वजह से देरी से बचने के लिए Plan- Leave Early - Reach On Time का फॉर्मूला अपनाने की सलाह दी गई है।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 1095 है। जबकि WhatsApp हेल्पलाइन 8750871493 है।

Clipboard08तरपुहकत

क्या Uber, Ola, Rapido और Bharat Taxi चलेंगे?

  • हां, कैब और टैक्सी सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होंगी। दिल्ली पुलिस ने Ola, Uber, Bharat Taxi और Rapido जैसे टैक्सी एग्रीगेटर्स के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। हालांकि, प्रतिबंधित या नियंत्रित इलाकों में इन सेवाओं की सीधी पिक-अप और ड्रॉप सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
  • कैब को वैकल्पिक रास्तों से चलाया जाएगा। यात्रियों को निर्धारित स्थानों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ सकती है। इसलिए BRICS Summit के दौरान कैब बुक करने वाले लोगों को ड्राइवर से पिक-अप लोकेशन पहले से कन्फर्म कर लेना चाहिए।

क्या Google Maps और Mappls पर ट्रैफिक अपडेट मिलेंगे?

  • हां। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक प्रतिबंधों, डायवर्जन और वैकल्पिक रूट्स से संबंधित रियल-टाइम अपडेट नेविगेशन ऐप्स पर उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस का Google Maps और Mappls जैसे नेविगेशन प्लेटफॉर्म के साथ टाई-अप है। इसलिए BRICS Summit के दौरान परिस्थितियों के अनुसार इन ऐप्स पर रूट और ट्रैफिक से जुड़े अपडेट मिलते रहेंगे।

Clipboard07तकरपु

क्या DTC बसें भी प्रभावित होंगी?

  • DTC बस सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होंगी। दिल्ली पुलिस ने अपना ट्रैफिक प्लान DTC के साथ साझा किया है। DTC को अपने स्तर पर डायवर्जन प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। 11 से 13 सितंबर के बीच DTC बसें अनुमत रूट पर चलती रहेंगी।
  • लेकिन प्रतिबंधित इलाकों में जरूरत के मुताबिक उनका रूट बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि बस सेवा जारी रहेगी। लेकिन कुछ यात्रियों को सामान्य रूट की जगह डायवर्ट किए गए रूट से सफर करना पड़ सकता है।

क्या नई दिल्ली के अलावा दूसरे इलाकों में भी ट्रैफिक रोका जा सकता है?

  • हां। जरूरत पड़ने पर नई दिल्ली के अलावा दिल्ली के दूसरे हिस्सों में भी थोड़े समय के लिए ट्रैफिक रेगुलेशन किया जा सकता है। अगर किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष, सरकार के प्रमुख, उनके जीवनसाथी या किसी प्रतिनिधिमंडल का किसी मार्केट, पर्यटन स्थल या दिल्ली के किसी प्रमुख स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनता है, तो संबंधित इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की जाएगी।

बॉर्डर से आने वाले वाहनों का क्या होगा?

  • दिल्ली के बॉर्डर से आने वाले नॉन-डेस्टिनेशन व्हीकल्स यानी ऐसे वाहन जिनका लास्ट डेस्टिनेशन दिल्ली नहीं है, उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। वहीं, जरूरी सामान लेकर आने वाले एसेंशियल कमोडिटी व्हीकल्स को बॉर्डर पर सुविधा दी जाएगी। उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी, ताकि जरूरी वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित न हो।

क्या एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होंगी?

  • नहीं। मेडिकल इमरजेंसी और जरूरी आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के बावजूद एंबुलेंस, फायर सर्विस और मेडिकल मूवमेंट को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
  • किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में जरूरी सेवाओं की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था रहेगी।

11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में निकलने वालों के लिए क्या जरूरी है?

BRICS Summit के दौरान दिल्ली में सफर करने वालों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वे बिना प्लान के यात्रा न करें। खासकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल और नई दिल्ली के प्रमुख इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को अपना रूट पहले से देख लेना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट चेक करें।
  • संभावित डायवर्जन वाले रास्तों की जानकारी रखें।
  • एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने के लिए अतिरिक्त समय रखें।
  • जहां संभव हो, मेट्रो का इस्तेमाल करें।
  • कैब बुक करने से पहले पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन कन्फर्म करें।
  • Google Maps/Mappls पर रियल-टाइम रूट अपडेट देखते रहें।
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  • इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस की हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- UP News: चुनाव से पहले यूपी की महिलाओं को बड़ा तोहफा! 1 करोड़ दीदियों को मिलेगा ₹100000 तक ब्याज मुक्त कर्ज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।