BRICS Summit 2026 Delhi traffic advisory: राष्ट्रीय राजधानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS समिट 2026 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों की आवाजाही के दौरान राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। हालांकि, पूरी दिल्ली बंद नहीं रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही प्रभावित रास्तों पर वैकल्पिक रूट्स की व्यवस्था की गई है। दिल्ली के 'भारत मंडपम' में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS Summit आयोजित होगा।
