Get App

Delhi Traffic Advisory Dussehra: आज दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट, इन रास्तों पर शाम 5 से 8 बजे तक रहेगा डाइवर्जन

दशहरे पर रावण दहन और रामलीला के कारण दिल्ली में भारी भीड़ की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर पूर्वी दिल्ली के NH-24, विकास मार्ग और रोड नंबर 56, 57, 57A पर शाम 5 से 8 बजे तक डायवर्जन की जानकारी दी है। लोगों से वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल और निर्धारित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की अपील की गई है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 8:41 AM
Delhi Traffic Advisory Dussehra: आज दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट, इन रास्तों पर शाम 5 से 8 बजे तक रहेगा डाइवर्जन
दशहरे पर रावण दहन के कार्यक्रमों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर डायवर्जन की तैयारी की है।

नई दिल्ली: दशहरा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ANI के मुताबिक, आज राजधानी में जगह-जगह रावण दहन और रामलीला के बड़े कार्यक्रम होंगे, जिसके चलते शाम के वक्त भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसी को देखते हुए पूर्वी दिल्ली की कई मुख्य सड़कों पर आज शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें।

इन रास्तों पर जाने से बचें, लग सकता है भारी जाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दशहरे के दिन शाम के समय NH-24, विकास मार्ग, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A और रोड नंबर 56 पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ सकता है। इन सड़कों पर पैदल चलने वालों की संख्या भी ज्यादा रहेगी, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने सलाह दी है कि लोग इन रास्तों पर जाने से पहले दूसरे रास्ते देख लें और घर से थोड़ा समय पहले निकलें ताकि जाम में फंसने से बचा जा सके।

ट्रैफिक से बचना है तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें