Get App

Delhi Traffic Advisory: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विजय चौक और उसके आसपास होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आज शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 10:03 AM
Delhi Traffic Advisory: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
बीटिंग रिट्रीट के रिहर्सल से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विजय चौक और उसके आसपास होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही व्यापक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

एडवाइजरी के अनुसार, कार्यक्रम के सुचारू संचालन और भाग लेने वाले दल और अधिकारियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए आज शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक रिहर्सल के दौरान यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रतिबंधित अवधि के दौरान विजय चौक आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा, विजय चौक की ओर जाने वाली कई कनेक्टिंग सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इनमें कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाली रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड गोलचक्कर से आगे का रास्ता, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाला रास्ता शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें