Get App

दिल्ली Vs हिमाचल पुलिस: 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, 25 घंटे तक चली खींचतान, आधी रात को जज के घर पहुंचे अधिकारी, जानें क्या है पूरा मामला

इस ड्रामे की शुरुआत तब हुई, जब दिल्ली पुलिस की एक टीम इन तीन कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए शिमला से 120 Km दूर रोहड़ू पहुंची। हिमाचल पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बिना बताए यह कार्रवाई की, जो नियमों के खिलाफ है

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 1:39 PM
दिल्ली Vs हिमाचल पुलिस: 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, 25 घंटे तक चली खींचतान, आधी रात को जज के घर पहुंचे अधिकारी, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली Vs हिमाचल पुलिस: 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी, 25 घंटे तक चली खींचतान

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच बुधवार सुबह 5 बजे शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा अगले दिन सुबह 6 बजे तक चला। यह पूरी जंग उन तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर थी, जिन्होंने पिछले हफ्ते दिल्ली के 'AI इम्पैक्ट समिट' में शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था।

इस ड्रामे की शुरुआत तब हुई, जब दिल्ली पुलिस की एक टीम इन तीन कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए शिमला से 120 Km दूर रोहड़ू पहुंची। हिमाचल पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बिना बताए यह कार्रवाई की, जो नियमों के खिलाफ है।

कैसे शुरू हुई यह 'जंग'?

बुधवार सुबह 5 बजे दिल्ली पुलिस की टीम चार गाड़ियों में चिड़गांव (शिमला) के एक रिसॉर्ट पहुंची और तीनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें