Get App

Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 5 दिन नहीं होगी बारिश! 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें अपने इलाके का AQI

Delhi Weather Today: दिल्ली में अब धीरे-धीरे मौसम ठंडा होने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास बना हुआ है। इस बीच, सोमवार 19 अक्टूबर को राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 9:14 AM
Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 5 दिन नहीं होगी बारिश! 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें अपने इलाके का AQI
दिल्ली में अगले 5 दिन नहीं होगी बारिश! बढ़ेगा दिन का तापमान,

Delhi Weather Today: दिल्ली में अब धीरे-धीरे मौसम ठंडा होने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास बना हुआ है। इस बीच, सोमवार 19 अक्टूबर को राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज आसमान साफ रहेगा और लोग बिना बारिश की चिंता किए अपने कामकाज की योजना बना सकते हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

दिल्ली के मौसम का साप्ताहिक पूर्वानुमान

IMD के अनुसार, आने वाले सप्ताह में दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक बारिश नहीं होगी और मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें