Get App

Delhi Weather Update: मानसून ने कहा अलविदा, अब बिगड़ेगी दिल्ली की हवा! जानें आने वाले दिनों का हाल

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ दिल्ली की एयर क्वालिटी आने वाले दिनों में खराब हो सकती है। हालांकि, मौसम अभी कुछ दिनों तक राहत देने वाला बना रह सकता है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 6:43 PM
Delhi Weather Update: मानसून ने कहा अलविदा, अब बिगड़ेगी दिल्ली की हवा! जानें आने वाले दिनों का हाल
दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ दिल्ली की एयर क्वालिटी आने वाले दिनों में खराब हो सकती है

राजधानी दिल्ली से फिलहाल मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दिया है। वहीं मानसून के दिल्ली से विदा होने के बाद राजधानी में हवा की क्वालिटी धीरे-धीरे खराब हो सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रदूषण बढ़ने से पहले थोड़ी राहत मिल सकती है।

खराब हो सकती है हवा की क्वालिटी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ दिल्ली की एयर क्वालिटी आने वाले दिनों में खराब हो सकती है। हालांकि, मौसम अभी कुछ दिनों तक राहत देने वाला बना रह सकता है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री और रात का तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, गुरुवार को दिल्ली का AQI करीब 145 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए,  IMD के साइंटिस्ट अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि, मॉनसून की वापसी के बावजूद अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन अभी भी सक्रिय है, जिसका असर उत्तरी मैदानी इलाकों के मौसम पर पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें