Delhi Winter Action Plan: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को 2026-27 के लिए दिल्ली सरकार के 10-पॉइंट विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की। सर्दियों के मौसम में राज्या में हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट से निपटने के लिए सरकार 1 नवंबर से कई पाबंदियां लगाने वाली है। इस प्लान में गाड़ियों के लिए कड़े नियम, वर्क-फ्रॉम-होम की व्यवस्था, कंस्ट्रक्शन पर रोक और सड़क की धूल और इंडस्ट्रियल एमिशन को कंट्रोल करने के उपाय शामिल हैं। यह पाबंदियां 28 फरवरी तक लागू रहेंगी। यह प्लान केंद्र, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM), सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB), दिल्ली पुलिस, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), लोकल बॉडी और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर लागू किया जाएगा।
