UP News: उत्तर प्रदेश में मरीजों के इलाज और सरकारी सहायता से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने कोमा में गए मरीज की मौत के बाद उसके खाते में जमा पैसे को परिजनों को देने में आ रही समस्या पर चिंता जताई है। हाईकोर्ट ने कहा कि मरीज की मौत के बाद भी उसके परिजनों का असहाय बने रहना चिंताजनक है। अदालत ने इस मामले में स्पष्ट कानूनी व्यवस्था या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन की जरूरत पर जोर दिया है, ताकि ऐसी परिस्थितियों में परिवार को अपने ही हक के पैसे पाने के लिए परेशान न होना पड़े।
