DGCA: डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइनों को नए नियम जारी किए हैं। इस नियम में यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी देना अनिवार्य होगा। अब टिकट बुक करते ही एयरलाइंस आपको SMS या WhatsApp के जरिए आपके अधिकारों और सुविधाओं की पूरी जानकारी भेजेंगी। इसके साथ ही, यह जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट और टिकट पर भी दिखानी होगी, जिससे लोगों को अपने अधिकारों को जान सकें।
