Diesel Price Hike: 1अप्रैल से इस राज्य में महंगा हुआ डीजल, सरकार का बड़ा ऐलान...इतने बढ़ गए दाम

Diesel Price Hike: डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज में बढ़ोतरी होगी, जिसका बोझ पहले से ही बढ़ती लागत से परेशान ग्राहकों पर पड़ने की संभावना है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 8:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीजल पर लागू केएसटी यानी कर्नाटक बिक्री टैक्स को 18.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दिया गया है।

कर्नाटक सरकार ने डीजल के दाम में बढ़ोतरी (Diesel Price Hike) का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से डीजल पर बिक्री टैक्स बढ़ा दिया है, जिससे डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, डीजल पर लागू केएसटी यानी कर्नाटक सेल टैक्स को 18.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दिया गया है।

इतने बढ़े दाम

अखिला कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इससे प्रति लीटर डीजल की कीमत में लगभग 2 से 2.75 रुपये का बढ़ोतरी हो सकती है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एलके अतीक ने मनीकंट्रोल को बताया कि, बिक्री टैक्स बढ़ने के बावजूद राज्य में डीजल की कीमतें दक्षिण भारत में सबसे कम बनी हुई हैं। वहीं कर्नाटक में डीजल की कीमत 88.99 रुपये प्रति लीटर है, जबकि पेट्रोल की कीमत 102.92 रुपये प्रति लीटर है।


डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज में बढ़ोतरी होगी, जिसका बोझ पहले से ही बढ़ती लागत से परेशान ग्राहकों पर पड़ने की संभावना है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है।

लगातार बढ़ रहे हैं दाम

बता दें कि बेंगलुरु के नगर निकाय बीबीएमपी ने 1 अप्रैल से घरों पर हाउस टैक्स के साथ-साथ कचरा प्रबंधन टैक्स भी लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में, बस किराया में 15 प्रतिशत, मेट्रो किराया में 71 प्रतिशत, दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर और बिजली के बिल में भी बढ़ोतरी की गई है। आने वाले वर्षों में फिक्स्ड शुल्क में क्रमिक वृद्धि होगी – 2025-26 में 25 रुपये, 2026-27 में 30 रुपये और 2027-28 में 40 रुपये बढ़ेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।