Diwali 2026: आज 8 नवंबर को पूरे देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। घरों में दीपक जल रहे हैं, लाइटें लग रही हैं और लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की तैयारी में लगे हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की शाम को यदि आप सही समय पर पूजा करते हैं, तो आपके घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है।
Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार हर शहर में सूरज डूबने का समय अलग होता है, इसलिए पूजा का मुहूर्त भी थोड़ा अलग हो जाता है। अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या किसी और बड़े शहर में हैं, तो पूजा से पहले अपने शहर का मुहूर्त जरूर देख लें।
आपके शहर के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त ये है
आज अमावस्या भी लगने वाली है
पंचांग के हिसाब से कार्तिक अमावस्या आज 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे खत्म होगी। लेकिन दिवाली और लक्ष्मी पूजा आज ही मनाई जाएगी।
लक्ष्मी पूजा के लिए शाम का समय ही क्यों माना जाता है शुभ
दिवाली की शाम का समय पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय लोग घर को साफ-सुथरा करके सजाते हैं, दीपक जलाते हैं और मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं।
लोग मानते हैं कि मां लक्ष्मी धन और खुशहाली देती हैं, और गणेश जी सारे कामों में आने वाली रुकावट को दूर करते हैं। इसलिए दोनों की पूजा एक साथ की जाती है, ताकि घर में शांति और खुशहाली बनी रहे।
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है दिवाली
दिवाली अंधेरे पर उजाले की जीत का त्योहार है। इस दिन घर, मंदिर और बाजार दीयों, लाइटों और रंगोली से सज जाते हैं। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और परिवार के साथ बैठकर त्योहार मनाते हैं।
नोट: हर शहर का मुहूर्त थोड़ा अलग हो सकता है। पूजा से पहले अपने आस-पास के पंडित जी या पंचांग से समय जरूर मिलाकर देख लें।