Get App

दिवाली गई, प्रदूषण रह गया - सुबह उठते ही धुंध में डूबी दिल्ली जानिए कब साफ होगी हवा

दिवाली बीतने के बाद भी दिल्ली-NCR की हवा साफ नहीं हुई है। मंगलवार सुबह राजधानी धुंध में डूबी नजर आई और कई इलाकों में AQI 400 के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए प्रदूषण से जल्द राहत मिलने के आसार कम हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 8:37 AM
दिवाली गई, प्रदूषण रह गया - सुबह उठते ही धुंध में डूबी दिल्ली जानिए कब साफ होगी हवा
दिवाली बीत गई, हवा कब साफ होगी? दिल्ली में प्रदूषण से कब मिलेगी राहत?

नई दिल्ली: दिवाली बीत गई, लेकिन दिल्ली-NCR की हवा अभी भी साफ नहीं हुई है। मंगलवार सुबह पूरी राजधानी धुंध की चादर में लिपटी दिखी। कई इलाकों में हवा बेहद खराब स्तर पर है और कुछ जगहों पर AQI 400 के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए प्रदूषण से जल्द राहत मिलना मुश्किल है।

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की क्वालिटी 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। चांदनी चौक, पूसा और जाफरपुर जैसे इलाकों में AQI 380 से 400 के बीच दर्ज किया गया है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। दिवाली के बाद पटाखों का धुआं, वाहनों का धुआं और पराली के धुएं ने मिलकर हवा को और ज्यादा जहरीला कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

चांदनी चौक में AQI 400, कई इलाके गंभीर स्थिति में

CPCB ( Central Pollution Control Board ) के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा खराब हवा चांदनी चौक में रही, जहां AQI 400 दर्ज किया गया। इसके बाद पूसा में 398 और NSUT जाफरपुर में 384 AQI रहा। वहीं कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 380, सीरीफोर्ट में 375 और तालकटोरा गार्डन में 373 AQI दर्ज हुआ। मथुरा रोड पर 372, IIT दिल्ली में 361 और आया नगर में 360 AQI रहा। बुराड़ी में AQI 350 से ऊपर और शादिपुर में 325 दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें