Get App

क्या ज्यादा सैलरी का मतलब ज्यादा बचत है? 40% इंक्रीमेंट के बाद भी जेब खाली, क्या है कोलकाता से बेंगलुरु आए लड़के की कहानी?

कोलकाता से बेंगलुरु शिफ्ट हुए एक IT प्रोफेशनल की सैलरी 40% बढ़ी, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण बचत कम हो गई। इसके बावजूद वह खुश है क्योंकि बेंगलुरु में करियर ग्रोथ के बेहतर मौके मिल रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 8:01 AM
क्या ज्यादा सैलरी का मतलब ज्यादा बचत है? 40% इंक्रीमेंट के बाद भी जेब खाली, क्या है कोलकाता से बेंगलुरु आए लड़के की कहानी?
40% सैलरी हाइक के बाद भी बेंगलुरु में बचत घटी, फिर भी खुश है ये युवा।

सेलैश गुरंग (Selaish Gurang) : अच्छी नौकरी के लिए अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर जाना अब आम बात हो गई है। पर ज्यादा सैलरी मतलब ज्यादा बचत, ऐसा हर बार नहीं होता। ऐसा ही कुछ Microsoft में काम करने वाले 28 साल के सेलैश गुरंग (Selaish Gurang) के साथ हुआ है। कोलकाता से बेंगलुरु शिफ्ट होने पर उनकी सैलरी तो 40% बढ़ गई, लेकिन बचत उल्टा घट गई। फिर भी उन्हें अपने फैसले पर जरा भी पछतावा नहीं है।

Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलैश नवंबर 2025 में बेंगलुरु में Microsoft से जुड़े थे। उनके लिए ये सिर्फ सैलरी बढ़ने की बात नहीं, बल्कि करियर में ग्रोथ का बड़ा चांस था।

बेंगलुरु में महंगाई ने बिगाड़ा बजट

कोलकाता से बेंगलुरु आते ही सेलैश की सैलरी में 40% का जंप आया। लेकिन बेंगलुरु में महंगाई भी तगड़ी है। किराया, खाना-पीना और बाकी खर्चे इतने ज्यादा हैं कि महीने के आखिर में हाथ में पहले से भी कम पैसा बच रहा है। ये कहानी उन सब लोगों से मिलती-जुलती है जो बड़ा पैकेज देखकर मेट्रो सिटी भाग जाते हैं। सैलरी के साथ खर्चा भी डबल हो जाए तो सेविंग घटनी ही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें