LPG Cylinder Price Hike: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। आज से घर का बजट और रसोई का स्वाद दोनों बिगड़ने वाले हैं, क्योंकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज यानी 7 जून से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों के अंदर आम लोगों को लगा यह दूसरा बड़ा झटका है।
