Get App

'गिरे थे 11 महंगे लड़ाकू विमान...', डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर अब किया ये बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया कि, उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ी लड़ाई टल गई। उन्होंने कहा कि दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस हैं, इसलिए हालात बेहद गंभीर थे। ट्रंप के मुताबिक, आर्थिक दबाव ने भी तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से फोन पर साफ शब्दों में कहा था, “अगर आप लोग इस मुद्दे को नहीं सुलझाते, तो मैं आप दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 4:52 PM
'गिरे थे 11 महंगे लड़ाकू विमान...', डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर अब किया ये बड़ा दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पिछले साल हुए भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पिछले साल हुए भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि, दोनों देशों के बीच हुए इस संघर्ष में 11 मंहगे फाइटर जेट गिराए गए थे। उन्होंने ये भी दावा किया कि, पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर दोनों देश सैन्य टकराव नहीं रोकते तो उन पर 200 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगा दिया जाएगा। बता दें कि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत-पाकिस्तान लड़ाई में गिराए गए फाइटर जेट की संख्या 6 या 7 होने का दावा करते रहे हैं और अब उन्होंने 11 जेट का दावा कर दिया है।

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने वाशिंगटन में गाजा को लेकर गठित ‘शांति बोर्ड’ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस दावे को दोहराया कि उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ही आठ युद्धों को समाप्त कराया है।

ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा 

अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया कि, उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ी लड़ाई टल गई। उन्होंने कहा कि दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस हैं, इसलिए हालात बेहद गंभीर थे। ट्रंप के मुताबिक, आर्थिक दबाव ने भी तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से फोन पर साफ शब्दों में कहा था, “अगर आप लोग इस मुद्दे को नहीं सुलझाते, तो मैं आप दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा।” ट्रंप ने कहा कि अगर हालात नहीं संभलते, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। उनके शब्दों में, “मैं यह नहीं कहना चाहता कि आगे क्या हो सकता था, लेकिन आप जानते हैं, बुरी चीजें हो सकती थीं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें