मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का निजी वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया तथा रिश्तेदारों के बीच प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
