17 करोड़ रुपये का 12 किलो सोना पकड़ाया, इतनी गोल्ड बिस्किट देखकर होश उड़े फिर पता चला स्मगलिंग का ये रूट

DRI और BSF ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 12 किलो विदेशी सोना जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल और बिहार में की गई।

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DRI ने BSF के साथ मिलकर बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा 12 किलो सोना जब्त किया।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के खिलाफ BSF और DRI ने मिलकर कई जगहों पर कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल और बिहार से जुड़े सीमा इलाकों में चलाए गए इन अभियानों में करीब 12 किलो विदेशी सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई गई है।

मंत्रालय के अनुसार, 20 और 21 तारीख के बीच BSF जवानों को बॉर्डर रोड के पास कुछ सोने के 27 टुकड़े मिले। इनका कुल वजन करीब 3.15 किलो था। बाद में DRI ने कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत इस सोने को जब्त कर लिया गया।

BSF ने पश्चिम बंगाल के हाथखोला गांव में भी कार्रवाई की। यहां भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की बाड़ के पास करीब 1.16 किलो विदेशी सोना मिला। जिसमें सोने के 10 टुकड़े थे और इसे तस्करी के लिए लाया गया था।


इन ऑपरेशन में बॉर्डर के आसपास के अलग-अलग इलाकों के अलावा एक ट्रेन पैसेंजर के पास से भी विदेशी सोना बरामद किया गया। अधिकारियों का कहना है कि बॉर्डर से जुड़ी ये जगहें सोने की तस्करी के हिसाब से संवेदनशील हैं, इसलिए वहां निगरानी और कार्रवाई लगातार की जा रही है।

देशभर में 61 करोड़ का सोना सीज, 5 गिरफ्तार

मंत्रालय ने बताया कि ये सिर्फ दो बॉर्डर की कार्रवाई नहीं है। DRI ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 ऑपरेशन चलाकर कुल 21 किलो से ज्यादा विदेशी सोना पकड़ा है। इसकी कुल कीमत 61 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

इन मामलों में कस्टम्स एक्ट के तहत 5 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बॉर्डर पर तस्करी रोकने के लिए निगरानी और इंटेलिजेंस दोनों बढ़ा दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।