Get App

Diwali 2026: दिवाली से पहले महंगाई का बम! काजू, पिस्ता से लेकर चावल तक सब कुछ हुआ महंगा

दिवाली से पहले त्योहारों की मांग और शिपिंग में रुकावट के कारण सूखे मेवों की कीमतों में तेजी आई है। पिस्ता और काजू के दाम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है, जिससे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 3:22 PM
Diwali 2026: दिवाली से पहले महंगाई का बम! काजू, पिस्ता से लेकर चावल तक सब कुछ हुआ महंगा

दिवाली (Diwali) का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ने लगी है। लोग मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स के साथ घर के लिए दूसरी जरूरी चीजें भी खरीद रहे हैं। लेकिन इस बार त्योहार की खरीदारी लोगों की जेब पर भारी पड़ सकती है। कई खाद्य चीजों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई में रुकावट, सामान लाने का बढ़ता खर्च और त्योहारों की मांग इसके बड़े कारण हैं। वहीं, चावल की कीमतों में भी पिछले कुछ महीनों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। इसका असर आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है।

ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ने की ये रही वजह

शिवाजीनगर के रसेल मार्केट के व्यापारियों के मुताबिक, पश्चिमी एशिया में लड़ाई और सऊदी अरब पर हमलों के कारण ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई कम हो गई है। अब जहाजों को दूसरे रास्तों से भेजना पड़ रहा है, जिससे सामान लाने का खर्च बढ़ गया है। रुपये की कीमत गिरने और दिवाली पर मांग बढ़ने से भी ड्राई फ्रूट्स महंगे हो गए हैं। इनके दाम कितने बढ़े हैं, देखें:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें