भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद देशभर के 32 एयरपोर्ट्स पर अब फिर से विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं। सिविल एविएशन मंत्रालय ने NOTAM आदेश वापस लेते हुए ऑपरेशंस को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कार्रवाई हुई। इसका भारत ने करारा जवाब देते हुए और एहतियात के तौर पर देश के 32 हवाई अड्डों से विमान सेवाएं बंद कर दी थीं। लेकिन अब दोनों देशों का डीजीएमओ की बातचीत में सीजफायर पर सहमति बनने के बाद इन हवाई अड्डों पर कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया है।
