दुर्गा पूजा से पहले घर बैठे शुरू करें ये 5 बिजनेस! एक्सपर्ट महिला उद्यमी से समझिए त्योहारी सीजन में मोटी कमाई के आइडिया

त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही बाजार त्योहारों के लिए सजने लगते हैं। इस समय जगह-जगह कई एग्जिबिशन लगते हैं। इन मेलों में अक्सर हाथ से बनी कुछ चीजें मिलती हैं, जिन्हें महिलाएं घर पर ही बनाती हैं। इससे अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है। आइए जानें किन चीजों की इस समय रहती है डिमांड

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 12:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
त्योहारों से पहले लगने वाले मेलों में महिलाएं घर पर हाथ से बनी चीजों की बिक्री करती हैं।

नवरात्रि का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। इसके साथ ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा। यह ऐसा समय होता है, जब जगह-जगह कई एग्जिबिशन लगते हैं, दुकानों पर ऑफर होते हैं और बाजार त्योहारों के लिए सजने लगते हैं। त्योहारों से पहले लगने वाले मेलों में अक्सर हाथ से बनी कुछ चीजें मिलती हैं, जिन्हें महिलाएं घर पर ही बनाती हैं। इस फेस्टिव सीजन में उनको अच्छी खासी कमाई हो रही है।

डिजाइनर बैग, साड़ियों और सूट की रहती है भारी मांग

इस समय खासतौर पर डिजाइनर बैग, सैंडल, तरह-तरह के डिजाइनर सलवार सूट, साड़ियां, घर को सजाने के सजावटी सामान यह सब हैंडमेड की काफी डिमांड बढ़ जाती है। रांची की महिला उद्यमी पूनम बताती है कि इस समय पूजा स्पेशल कई सारे एग्जिबिशन लगते हैं। ऐसी महिलाएं घर पर सामान बनाकर इन मेलों के जरिए अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं।

खूब बिकते हैं भगवान के कपड़े और डिजाइनर ब्लाउज

महिला उद्यमी उषा बताती है कि मैं खासतौर पर डिजाइनर ब्लाउज बनाती हूं। यह दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट स्पेशल बॉलीवुड स्टाइल ब्लाउज होता है। जैसे दीपिका पादुकोण का मोती स्पेशल ब्लाउज तो आलिया भट्ट का ऑफ शोल्डर ब्लाउज। ये ब्लाउज एकदम हू ब हू रिप्लिका है, इसका दूसरा पीस नहीं मिलेगा। ब्लाउज की कीमत ₹5000 है।


त्योहार के मौसम में लगने वाली प्रदर्शनियों और मेलों में हम अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन लाते हैं। त्योहार के मौसम में लगने वाली प्रदर्शनियों और मेलों में हम अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन लाते हैं।

घर से करती हैं काम, कहीं जाने की नहीं जरूरत

सबसे जरूरी बात यह है कि ये काम घर से ही किए जा सकते हैं। उषा कहती हैं, मैं घर में बैठकर डिजाइन बनाती हूं और मास्टर के पास जाती हूं। फैब्रिक की जांच परख, मोती या फिर जो भी आप लगा रहे हैं उसकी क्वालिटी सब खुद देखना होता है, क्योंकि, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं।

मुनाफा भी अच्छा खासा है

इसके बाद सभी चीज सेट करके हम मास्टर को देते हैं और वह हमें सिल कर दे देते हैं। त्योहार के मौसम में लगने वाली प्रदर्शनियों और मेलों में हम अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन लाते हैं। एक बात का जरूर ध्यान रखते हैं कि यह कलेक्शन रिपीट ना हो और किसी दूसरे के पास ना हो। रांची के जेसीआई एक्सपो मेले में मैंने एक दिन में ही 10 डिजाइनर ब्लाउज बची है। एक दिन में ही ₹20,000 का केवल ब्लाउज बिका है, तो आप समझ सकते हैं कि इसमें कितना प्रॉफिट है।

कई तरह के विकल्प हैं आपके पास

उषा बताती हैं, आप डिजाइनर कुर्ती, डिजाइनर सलवार सूट इन सब चीजों का स्पेशल कलेक्शन ला सकती हैं। डिजाइनर जूती, हैंडबैग यह सारे कलेक्शन हैं जो भी आपको सही लगे उसमें आप यूनिक कलेक्शन उतार सकते हैं और घर पर ही काम शुरू कर सकते हैं।

रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट

Ekadashi October 2026: अक्टूबर में आएंगी इंदिरा और पापांकुशा एकादशी, जानें तारीख, मुहूर्त और पारण समय

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।