Dussehra-Diwali Special Train: फेस्टिवल पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इन रूट्स पर चलेंगी 102 स्पेशल ट्रेन ट्रिप

Dussehra-Diwali Special Train: दशहरा और दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सोलापुर डिवीजन के स्टेशनों से 102 स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाएगा।

अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 10:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फेस्टिव सीजन में घर जाना होगा आसान, रेलवे ने इन रुट्स पर शुरू की 102 स्पेशल ट्रेन ट्रिप

Dussehra-Diwali Special Train: दशहरा और दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सोलापुर डिवीजन के स्टेशनों से 102 स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाएगा। इससे यात्रियों को अपने घर जाने और त्योहार के बाद लौटने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करना आसान होगा।

इसी कड़ी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और चेन्नई बीच के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 ट्रिप लगाएगी। बता दे कि मुंबई से चेन्नई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी, जबकि चेन्नई से मुंबई लौटने वाली ट्रेन 15 अक्टूबर से  19 नवंबर तक संचालित की जाएगी।


मुंबई-चेन्नई के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंतकल, रेणिगुंटा, अरक्कोनम और पेरंबूर शामिल हैं।

मुंबई-लातूर रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा रेलवे मुंबई के CSMT और लातूर के बीच हफ्ते में दो दिन स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। मुंबई से लातूर जाने वाली ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि वापसी की ट्रेन भी इसी अवधि में मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी।

बता दें कि मुंबई-लातूर स्पेशल ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव और हरंगुल शामिल हैं।

कोल्हापुर-कलाबुरागी रूट पर सबसे ज्यादा ट्रेनें

वहीं, त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा अतिरिक्त सेवाएं कोल्हापुर-कलाबुरागी रूट पर मिलेंगी, जहां 64 ट्रिप चलाई जाएंगी। यह स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी और दोनों तरफ 32-32 ट्रिप करेगी।

कोल्हापुर-कलाबुरागी सर्विस कोल्हापुर से सुबह 6:10 बजे चलेगी और कलाबुरागी शाम 4:10 बजे पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन कलाबुरागी से शाम 6:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में हटकनगले, जयसिंहपुर, मिरज जंक्शन, सांगोला, पंढरपुर, मोडनिम्ब, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर और दूसरे स्टेशनों पर रुकेगी।

स्पेशल ट्रेनों में लगेगा स्पेशल किराया

त्योहारों के लिए चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों में स्पेशल किराया लागू होगा। इन ट्रेनों की बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होगी। यात्री कम्प्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर के अलावा IRCTC की वेबसाइट और RailOne ऐप के जरिए भी टिकट बुक कर सकेंगे।

रेलवे द्वारा यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैध टिकट साथ रखें और रेलवे इन्क्वायरी सिस्टम, NTES और RailOne ऐप्स के जरिए अपडेटेड शेड्यूल और स्टॉपेज की जानकारी देख लें।

सोलापुर डिवीजन ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए ये अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गई हैं, क्योंकि दशहरा और दिवाली के आस-पास इंटरसिटी और लंबी दूरी की यात्रा की मांग आम तौर पर बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा के बीच केंद्र सरकार का फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीनों के लिए अशांत घोषित

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।