Get App

Dwarka Accident: 'दिमाग में गंभीर ब्लीडिंग और बॉडी में कई फ्रैक्चर’ साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह

Delhi SUV Horror: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि साहिल के शरीर के कई अहम अंगों, जैसे तिल्ली (स्प्लीन) और लीवर में गंभीर चोटें थीं। फेफड़ों और छाती की वॉल के बीच वाली जगह (प्लूरल कैविटी) में खून भर गया था, जो आमतौर पर छाती पर तेज चोट लगने से होता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 1:07 PM
Dwarka Accident: 'दिमाग में गंभीर ब्लीडिंग और बॉडी में कई फ्रैक्चर’ साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह
Dwarka Accident: 'दिमाग में गंभीर ब्लीडिंग और बॉडी में कई फ्रैक्चर’ साहिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह

दिल्ली के द्वारका में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 23 साल के साहिल धनेशरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर अंदरूनी चोटों की जानकारी सामने आई हैं, जिससे पुष्टि होती है कि उन्हें घातक क्रैनियो-सेरेब्रल ट्रॉमा हुआ था और इसे "ऑन स्पॉट डेथ" का मामला घोषित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, साहिल का गंभीर रूप से ब्रेन डैमेज हुआ था, जो किसी तेज टक्कर के कारण हुआ। रिपोर्ट में दिमाग के भीतर ब्लड क्लॉट है, जिसे सबड्यूरल हेमाटोमा कहते हैं। मस्तिष्क और उसकी बाहरी परत के बीच ब्लड क्लॉट आमतौर पर आमने-सामने की टक्कर के कारण होता है। डॉक्टरों ने दिमाग में गंभीर चोट भी देखी, जो सिर में गंभीर चोट का संकेत देता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि साहिल के शरीर के कई अहम अंगों, जैसे तिल्ली (स्प्लीन) और लीवर में गंभीर चोटें थीं। फेफड़ों और छाती की वॉल के बीच वाली जगह (प्लूरल कैविटी) में खून भर गया था, जो आमतौर पर छाती पर तेज चोट लगने से होता है।

उनकी कई पसलियां भी टूटी हुई थीं, जिससे पता चलता है कि टक्कर बहुत जोरदार थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फूड पाइप (इसोफेगस) और गले (फैरिंक्स) में भी खून मिला, जो अंदरूनी चोटों की गंभीरता को दिखाता है।

डॉक्टरों ने मौत का कारण सिर और दिमाग में गहरी चोट के कारण हुए ज्यादा खून बहने (हेमरेजिक शॉक) और कई अंगों के खराब होने को बताया। रिपोर्ट में “स्पॉट डेथ” लिखा है, जिसका मतलब है कि साहिल की मौत हादसे की जगह पर ही तुरंत हो गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें