E-Cigarettes Row: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सौगत रॉय को गुरुवार (11 दिसंबर) को संसद के बाहर सिगरेट पीते देखा गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। TMC के सीनियर सदस्य रॉय को बातचीत के दौरान यह कहते हुए सुना गया, "हम बिल्डिंग के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते, लेकिन बाहर पी सकते हैं।" टीएमसी सांसद के सिगरेट पीने पर गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने चिंता जताई। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "आप पब्लिक हेल्थ को खतरे में डाल रहे हैं, दादा।"
