Earthquake In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 8:44 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। राहत की बात यह रही कि तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
