Election Results Early Trends: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में कौन आगे, कौन पीछे?

Assembly Election Results: असम की 126 सीटों में से शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 25 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन फिलहाल 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
बंगाल में मुकाबला काफी कड़ा नजर आ रहा है, जहां रुझानों का पलड़ा कभी सत्ताधारी टीएमसी तो कभी भाजपा की ओर झुकता दिख रहा है

Election Results 2026: देश के पांच प्रमुख चुनावी क्षेत्रों में आज सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ चुनावी नतीजों का आगाज हो गया है। सुबह 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) वोटों की गिनती भी शुरू की जा चुकी है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक रुझान घोषित नहीं किए हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है।

असम: एनडीए ने बनाई शुरुआती बढ़त

असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।  126 विधासनभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी बंपर जीत की ओर जाती नजर आ रही है। असम को लेकर सभी एग्जिट पोल्‍स सही साबित होते नजर आ रहे हैं। बीजेपी असम में 79 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


पश्चिम बंगाल: टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

बंगाल में मुकाबला काफी कड़ा नजर आ रहा है, जहां रुझानों का पलड़ा कभी सत्ताधारी टीएमसी तो कभी भाजपा की ओर झुकता दिख रहा है। मालदा जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से बख्तरबंद वाहनों से गश्त की जा रही है। इस बीच मतगणना केंद्रों पर विवाद की खबरें भी सामने आई हैं।

टीएमसी के एक पोलिंग एजेंट ने आरोप लगाया कि उन्हें केंद्र के अंदर फाइल और पेन ले जाने से रोका गया, जबकि भाजपा एजेंटों को अनुमति दी गई। एजेंट ने कहा कि नियम सबके लिए समान होने चाहिए। भाजपा पोलिंग एजेंट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी एजेंट बिना पहचान पत्र (ID Card) के आए हैं और अनावश्यक हंगामा कर रहे हैं। भाजपा ने भवानीपुर सहित पूरे बंगाल में बहुमत से जीत का दावा किया है।

West Bengal Elections Result Live: पश्चिम बंगाल में फिर आगे निकली बीजेपी, 120 सीटों पर बनाई बढ़त

केरल और तमिलनाडु: दक्षिण का हाल

केरल:  केरल में आज 140 सीटों पर प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला हो रहा है। यहां पर अभी तक कांग्रेस को 57, CPI (M) को 29 और BJP को 2 सीटें मिली हैं।

तमिलनाडु: यहां शुरुआती रुझानों में डीएमके (DMK) गठबंधन, एआईएडीएमके (AIADMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन से आगे चल रहा है। चेन्नई के लोयोला कॉलेज, क्वीन मैरी कॉलेज और अन्ना विश्वविद्यालय जैसे केंद्रों पर करीब 4.8 करोड़ वोटों की गिनती के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच स्ट्रांग रूम खोले गए।

ECI Election Results Live: केरलम में बंगाल से ज्यादा मजेदार मुकाबला! असम में रुझानों में BJP बहुमत के पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।