Get App

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर इकोनॉमिक स्ट्राइक, IMF की बैठक में पाक का बेलआउट पैकेज रद्द करने की होगी मांग

भारत के द्वारा पाकिस्तान पर इकोनॉमिक स्ट्राइक की योजना बनाई गई है। पाकिस्तान की आर्थिक घेराबंदी के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। IMF की आज की बैठक में पाकिस्तान की घेराबंदी करने का सरकार ने निर्णय लिया है। पाकिस्तान का बेलआउट पैकेज रद्द कराने पर काम किया जा रहा है। बता दें कि IMF से पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर का पैकेज मंजूर हुआ था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 09, 2025 पर 7:06 PM
India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर इकोनॉमिक स्ट्राइक, IMF की बैठक में पाक का बेलआउट पैकेज रद्द करने की होगी मांग
आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज देने का फैसला हुआ था। जिसमें से आज की बैठक में अतिरिक्त 1.3 अरब डॉलर देने पर फैसला होने वाला है

India-Pakistan Tension: भारत के निर्दोष और मासूम पर्यटकों की पहलगाम में निर्मम हत्या किये जाने के बाद भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इसमें केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था लेकिन पाकिस्तान द्वारा जवाबी कार्रवाई में भारत के रिहायशी ठिकानों पर हमला किये जाने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करने के साथ पाकिस्तान के कई शहरों पर जवाबी हमला किया है। इसके साथ ही भारत पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर भी घेरने में लग गया है। आज IMF की बैठक में पाकिस्तान का बेलआउट पैकेज रद्द करने की मांग की जाएगी। अगले महीने FATF की बैठक में पाकिस्तान को एक बार फिर से ग्रे लिस्ट में डालने की रणनीति पर भी काम होगा।

इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी आवाज़ के संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि भारत अब पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर घेरने की रणनीति बना रहा है।

पाकिस्तान पर इकोनॉमिक स्ट्राइक

आलोक ने आगे कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक घेराबंदी के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। IMF की आज की बैठक में पाकिस्तान की घेराबंदी करने का सरकार निर्णय लिया है। पाकिस्तान का बेलआउट पैकेज रद्द कराने पर काम किया जा रहा है। बता दें कि IMF से पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर का पैकेज मंजूर हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें