Get App

ED ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को PMLA के नए केस में किया गिरफ्तार

अधिकारियों का दावा है कि 62 वर्षीय अरोड़ा जांच में “सहयोग नहीं” कर रहे थे। अरोड़ा को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) विस्तृत पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगा। ईडी ने इस कार्रवाई के तहत उत्तर भारत में पांच परिसर पर छापेमारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2026 पर 7:43 PM
ED ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को PMLA के नए केस में किया गिरफ्तार
ED ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को PMLA के नए केस में किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंत्री और उनसे कथित रूप से जुड़ी कुछ संस्थाओं के खिलाफ दर्ज धनशोधन के नए मामले में की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत हिरासत में लिया गया। इससे पहले शनिवार सुबह से चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के सरकारी आवास पर छापेमारी की गई थी।

अधिकारियों का दावा है कि 62 वर्षीय अरोड़ा जांच में “सहयोग नहीं” कर रहे थे। अरोड़ा को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) विस्तृत पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगा।

ईडी ने इस कार्रवाई के तहत उत्तर भारत में पांच परिसर पर छापेमारी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें