ED Raids: ED की बड़ी कार्रवाई, 'फर्जी सरकारी नौकरी' घोटाले में 15 जगहों पर की छापेमारी

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ED) फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में छह राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। जांच एजेंसी ने बताया कि, “शुरुआत में यह घोटाला भारतीय रेलवे के नाम पर सामने आया था।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 12:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ED की बड़ी कार्रवाई, 'फर्जी सरकारी नौकरी' घोटाले में 15 जगहों पर की छापेमारी

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ED) फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में छह राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

जांच एजेंसी ने बताया कि, “शुरुआत में यह घोटाला भारतीय रेलवे के नाम पर सामने आया था, लेकिन जांच में पता चला है कि इसमें वन विभाग, RRB, भारतीय डाक, आयकर विभाग, हाई कोर्ट, PWD, बिहार सरकार, DDA, राजस्थान सचिवालय और अन्य सहित 40 से अधिक सरकारी संगठन और विभाग शामिल हैं।”

ED अधिकारियों ने आगे बताया कि गिरोह ने कथित तौर पर सरकारी डोमेन से मिलते-जुलते फर्जी ईमेल खातों का इस्तेमाल करके फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजे थे।


अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए, गिरोह ने कथित तौर पर कुछ लोगों को 2-3 महीने का शुरुआती वेतन भी दिया और उन्हें भारतीय रेलवे में RPF, TTE और तकनीशियन जैसे पदों पर नियुक्त किया।

इन जगहों पर चलाया गया तलाशी अभियान

चल रही जांच के तहत, ED छह राज्यों में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है, जिनमें बिहार के मुजफ्फरपुर और मोतिहारी; पश्चिम बंगाल का कोलकाता; केरल के एर्नाकुलम, पंडालम, अडूर और कोडूर; तमिलनाडु का चेन्नई; गुजरात का राजकोट; और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, इलाहाबाद (प्रयागराज) और लखनऊ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Pune Robbery Case: महिला ने काला जादू में गवाएं ₹11 लाख, फिर थाने में दर्ज कराई झूठी लूट की शिकायत, पुलिस ने किया खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।