Get App

तत्कालीन मंत्री ने आखिर क्यों भेजा 'तत्कालीन मुख्यमंत्री' को करीब 30 लाख रुपये? जांच एजेंसी तफ्तीश में जुटी

ED News: प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement) के रडार पर एक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आ गए हैं। इसके बाद जांच एजेंसी के तफ्तीश कर्ता काफी सतर्कता से मामले का दायरा आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये मामला पूर्व मंत्री से संबंधित एक बैंक अकाउंट से "पूर्व मुख्यमंत्री" को दिए करीब 30 लाख रुपये से जुड़ा कनेक्शन है

shankar anandअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 12:49 PM
तत्कालीन मंत्री ने आखिर क्यों भेजा 'तत्कालीन मुख्यमंत्री' को करीब 30 लाख रुपये? जांच एजेंसी तफ्तीश में जुटी
ED News: ईडी के तफ्तीश कर्ता काफी सतर्कता से जांच का दायरा आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं

ED News: केंद्रीय जांच एजेंसी ED यानी प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement) के रडार पर एक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आ गए हैं। इसके बाद जांच एजेंसी के तफ्तीश कर्ता काफी सतर्कता से मामले का दायरा आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये मामला पूर्व मंत्री से संबंधित एक बैंक अकाउंट से "पूर्व मुख्यमंत्री" को दिए करीब 30 लाख रुपये से जुड़ा कनेक्शन है। इसके बारे में शुरूआती जांच के दौरान पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

सूत्र बताते हैं कि उस 30 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन को लेकर दिया गया जवाब की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आ गया, जिसके बाद यह मामला अब अलग कि दिशा में यानी "पूर्व मुख्यमंत्री" के लिए परेशानी का सबब बनता हुआ दिखाई दे रहा है। इसलिए पूर्व मंत्री से जांच एजेंसी पहले पूछताछ करेगी। उसके बाद ये भी संभावना है कि "पूर्व मुख्यमंत्री " को भी पूछताछ के लिए सम्मन भेजा जा सकता है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री को क्यों दिए गए 30 लाख रुपये

दरअसल, जांच एजेंसी द्वारा एक पूर्व मंत्री से जुड़े उसके कई करीबियों के यहां सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उसी सर्च ऑपरेशन के दौरान कई ऐसे दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया था। उसी दौरान कुछ ऐसे सबूत जांच एजेंसी के हाथ लगे कि जांच कर्ता ने तत्काल प्रभाव से अपने सीनियर अधिकारियों को सूचित किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें