Hajipur: बिहार के हाजीपुर में शनिवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। आसनसोल रेल मंडल के लाहाबन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद हाजीपुर-बरौनी रेल खंड की 'अप' और 'डाउन' दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।
