El Nino Alert 2026: भारत में जून के कमजोर दौर के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जुलाई की शुरुआत में शानदार वापसी की। देश भर में लगातार 9 दिनों तक हुई व्यापक और झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से बड़ी राहत दी। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो (El Niño) के मजबूत होने की वजह से जुलाई के मध्य से मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ सकता है।
