Get App

जब ऑटो ड्राइवर चाचा बोलने लगे फर्राटेदार English! सोशल मीडिया पर छाया अनोखा अंदाज

महाराष्ट्र के अमरावती के एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है। साथ ही, भाषा सीखने को लेकर उनकी बातों ने भी लोगों को प्रेरित किया है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 1:19 PM
जब ऑटो ड्राइवर चाचा बोलने लगे फर्राटेदार English! सोशल मीडिया पर छाया अनोखा अंदाज

अंग्रेजी बोलने के लिए बड़ी डिग्री या अच्छी नौकरी होना जरूरी नहीं है। महाराष्ट्र के अमरावती के एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर ने अपनी अंग्रेजी और आत्मविश्वास से लोगों को हैरान कर दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक को समझा रहे हैं कि अंग्रेजी सीखने से विदेश में घूमना और लोगों से बात करना कितना आसान हो जाता है।

वीडियो में यादव चाचा लंदन, पेरिस और अमेरिका जैसे देशों का उदाहरण देते हुए अंग्रेजी सीखने की सलाह दे रहे हैं। उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी और बात करने के अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये यादव चाचा और उन्होंने वीडियो में क्या कहा।

अंग्रेजी सीखने की सलाह देते दिखे यादव चाचा

यह वीडियो साल 2024 का है, जिसे इंस्टाग्राम यूजर भूषण पोहाने (@kon_bhushan1222) ने शेयर किया था। वीडियो में बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर एक युवक से कहते हैं कि उनकी बात ध्यान से सुनो। इसके बाद वह अंग्रेजी सीखने के फायदे बताते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें