Get App

'चुनाव आयोग में खत्म हुआ महीनों पुराना विवाद? EC ने जारी किया नया वर्क एलोकेशन ऑर्डर, जानें पूरा मामला

ECI Fresh Work Allocation Order: चुनाव आयोग के भीतर छिड़ी अंदरूनी जंग की खबर ने प्रशासनिक गलियारों में खलबली मचा दी थी। बिना आयोग की सहमति के अचानक बदले गए विभागों और कैबिनेट सचिव तक पहुंचे पत्रों ने इस हाई-प्रोफाइल विवाद को और हवा दे दी थी। अब ECI ने नया वर्क एलोकेशन ऑर्डर जारी कर दिया है। कैबिनेट सचिव तक पहुंचे इस हाई-प्रोफाइल विवाद और आयोग के नए प्रशासनिक ढांचे की पूरी रिपोर्ट जानिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 12:00 PM
'चुनाव आयोग में खत्म हुआ महीनों पुराना विवाद? EC ने जारी किया नया वर्क एलोकेशन ऑर्डर, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग के शीर्ष प्रशासनिक ढांचे में बदलाव हुए हैं और एक नए डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ने पदभार संभाला है

ECI Fresh Work Allocation Order: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आंतरिक जिम्मेदारियों और विभागों के बंटवारे को लेकर जारी नया वर्क एलोकेशन ऑर्डर पास कर दिया है। 4 नवंबर को जारी यह आदेश चुनाव आयुक्त एस. एस. संधू और विवेक जोशी द्वारा जुलाई में उठाए गए ऐतराज और आंतरिक विवाद के बाद पहला आधिकारिक लिखित कदम है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए आदेश के जरिए प्रशासनिक, आईटी और जन शिकायत निवारण (PGRS) से जुड़ी मुख्य जिम्मेदारियों का फिर से औपचारिक वितरण कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं चुनाव आयोग के इस नए आदेश और जुलाई से चले आ रहे विवाद से जुड़ी हर एक डिटेल।

क्या था जुलाई 2026 का पूरा विवाद?

चुनाव आयोग में इस अंदरूनी विवाद की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को जारी एक विवादित आदेश से हुई थी। इससे पहले 23 सितंबर 2025 के आदेश के तहत आईटी, जन शिकायत (PGRS) और वोटर लिस्ट की जिम्मेदारी डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर (DEC) संजय कुमार के पास थी और महानिदेशक (IT) सीमा खन्ना अपनी फाइलें उनके जरिए ही आयोग को भेजती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें