Get App

Assam: चुनाव आयोग ने SR के बाद असम की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, हटाए गए 10 लाख नाम

ECI ने बताया कि इस स्पेशल रिवीजन के दौरान राज्य भर में 29,000 से ज्यादा ब्लॉक लेवल अधिकारियों और 2,578 सुपरवाइजरों ने काम किया। इन टीमों ने करीब 61 लाख घरों का दौरा किया, ताकि मतदाता सूची को सही और अपडेट किया जा सके

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 9:07 PM
Assam: चुनाव आयोग ने SR के बाद असम की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, हटाए गए 10 लाख नाम
असम में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की ओर बड़ा कदम उठाया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले असम में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की ओर बड़ा कदम उठाया गया है। चुनाव आयोग ने स्पेशल रिवीजन के बाद राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) की प्रक्रिया 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पूरी की गई थी। इसके लिए 1 जनवरी को क्वालिफाइंग तारीख तय की गई थी। निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, असम में कुल 2.51 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 93,021 ऐसे डी-वोटर शामिल नहीं हैं, जिनकी नागरिकता को लेकर संदेह है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से अलग, असम में इस प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की फिजिकल जांच की जरूरत नहीं पड़ी। इसका मुख्य फोकस नए वोटरों को जोड़ने, किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करने और गलतियों को सुधारने के लिए फॉर्म भरने पर था।

विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा SR

ECI ने बताया कि इस स्पेशल रिवीजन के दौरान राज्य भर में 29,000 से ज्यादा ब्लॉक लेवल अधिकारियों और 2,578 सुपरवाइजरों ने काम किया। इन टीमों ने करीब 61 लाख घरों का दौरा किया, ताकि मतदाता सूची को सही और अपडेट किया जा सके। चुनाव आयोग (ECI) ने एक बयान में कहा है कि मौजूदा स्पेशल रिवीजन (SR) के दौरान मतदाता सूची को साफ और दुरुस्त करना एक बेहद सावधानी से किया गया प्रशासनिक काम है। इसका मकसद 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट  की विश्वसनीयता और मजबूती को बढ़ाना है।

10 फरवरी तक जारी होगी फाइनल लिस्ट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें