Get App

एलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X फिर हुआ डाउन! भारत समेत दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान

X Down: एलॉन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X मगलवार शाम को कुछ समय के लिए दुनियाभर में ठप हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी वजह से हजारों की संख्या में परेशान एक्स यूजर्स अन्य प्लेटफॉर्म पर शिकायत करते दिखे। अमेरिका में प्लेटफॉर्म में करीब 22,900 से अधिक शिकायत सामने आई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 9:14 PM
एलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X फिर हुआ डाउन! भारत समेत दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान
X ⁠के डाउन होने से दुनिया भर में हजारों यूजर्स परेशान हैं

X Down: अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) एक बार फिर दुनियाभर में ठप हो गया है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार, मंगलवार (13 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X दुनिया भर में डाउन हो गया। इसकी वजह से हजारों परेशान एक्स यूजर्स अन्य प्लेटफॉर्म पर शिकायत करते दिखे। Downdetector के अनुसार, अमेरिका में प्लेटफॉर्म की करीब 22,900 से अधिक शिकायत सामने आई है।

अमेरिका के अलावा ब्रिटेन और कनाडा में 2,700 से अधिक यूजर्स ने X डाउन होने की शिकायत की। Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में भी 13 जनवरी 2026 को शाम करीब 7.49 बजे X को लेकर कई शिकायत सामने आई है। कुछ समय के लिए इनमें जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट्स की संख्या 1,869 तक थी। हालांकि, बाद में फिर सही काम करने लगा।

डाउनडिटेक्टर कई सोर्स से स्टेटस रिपोर्ट इकट्ठा करके आउटेज को ट्रैक करता है। इसमें यूजर रिपोर्ट भी शामिल होती हैं। उसने बताया कि भारत में रात 8:30 बजे IST (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) तक 2,000 से ज्यादा  यूजर्स ने प्लेटफॉर्म में आउटेज की रिपोर्ट की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, साइट पर सुबह 9:19 बजे (स्थानीय टाइम) तक अमेरिका में X के साथ समस्याओं की 22,900 से अधिक रिपोर्ट दिखाई गई। अमेरिका के अलावा सुबह 9:20 बजे ET तक UK में 7,000 से ज्यादा यूजर्स और कनाडा में 2,500 से अधिक यूजर्स ने X डाउन होने की जानकारी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें