Get App

मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड पर ईडी की छापेमारी, दिल्ली, मुंबई और करजत में पड़ी रेड

ED के मुताबिक, इस मामले में मुंबई के कारोबारी और सलाहकार हरीश देढिया की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों, जिनमें हरीश देढिया और उनकी पत्नी धारा देढिया शामिल हैं

shankar anandअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 9:54 PM
मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड पर ईडी की छापेमारी, दिल्ली, मुंबई और करजत में पड़ी रेड
ED की टीमें 23 अक्टूबर की सुबह से दिल्ली, मुंबई और महाराष्ट्र के करजत में तलाशी अभियान चलाया

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। 23 अक्तूबर को ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में रेड की है। इस दौरान करोड़ों रुपये की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद की गई है। कंपनी के दफ्तर और निदेशकों के घरों पर तलाशी अभियान जारी है। शुक्रवार को ED ने मुंबई और दिल्ली में कंपनी के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ रेड की है।

कई ठिकानों पर एक साथ हुई रेड

जानकारी के मुताबिक ED की टीमें 23 अक्टूबर की सुबह से दिल्ली, मुंबई और महाराष्ट्र के करजत में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कंपनी के ऑफिस, उसके एक डॉयरेक्टर के घर और करजत स्थित एक फार्महाउस की तलाशी ली जा रही है। ED ने इस कार्रवाई के लिए करीब छह ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है। तलाशी अभियान देर शाम तक जारी रहने और जरूरत पड़ने पर अगले दिन तक चलने की संभावना है।

जांच के घेरे में जुड़ी ये कंपनियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें