Get App

FASTag नहीं है तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश; 10 अप्रैल से बदल रहे है नियम

FASTag Toll Rule: NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य टोल गेटों पर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करना है। FASTag ही टोल वसूली का मुख्य जरिया बना रहेगा। अगर कोई चालक न तो FASTag का उपयोग करता है और न ही UPI के जरिए भुगतान का विकल्प चुनता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 3:46 PM
FASTag नहीं है तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश; 10 अप्रैल से बदल रहे है नियम
अगर आपकी गाड़ी में FASTag नहीं है, तो आपको जुर्माना भरना होगा!

Toll Rule Change: नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने घोषणा की है कि 10 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब टोल बूथों पर लंबी कतारों से बचने और सफर को सुगम बनाने के लिए डिजिटल भुगतान को ही एकमात्र विकल्प बनाया जा रहा है।

सरकार के नए गैजेट नोटिफिकेशन के अनुसार, अगर आपकी गाड़ी में FASTag नहीं है, तो भी आप बच नहीं पाएंगे और आपको जुर्माना भरना होगा।

UPI से पेमेंट पर होगा बड़ा नुकसान

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 10 अप्रैल के बाद टोल बूथ पर कैश स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, जिन गाड़ियों में वैध FASTag नहीं होगा, उन्हें UPI से भुगतान की एक वैकल्पिक सुविधा दी गई है। हालांकि, अगर आप FASTag के बजाय UPI पेमेंट करते हैं, तो आपको सामान्य टोल दर का 1.25 गुना यानी 25% अधिक भुगतान करना होगा। अगर किसी टोल की फीस ₹100 है, तो FASTag न होने पर UPI से आपको ₹125 देने होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें