UP Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित एक मकबरे को लेकर सोमवार (11 अगस्त) को काफी विवाद बढ़ गया। हिंदू संगठन के सदस्यों ने मकबरे में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। उन्होंने दावा किया कि यह विवादित ढांचा एक मंदिर पर बना है। जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया है। आगे किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए विवादित स्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। मुखलाल पाल के नेतृत्व में हिंदू समूहों ने नवाब अब्दुल समद के मकबरे के अंदर एक शिव मंदिर होने का दावा किया और पूजा की योजना बनाई। इससे वहां विवाद छिड़ गया।
