Get App

पुणे में ज्यादा रंग वाले लड्डू जब्त, खाने से पहले देखें ये रिपोर्ट , FDA ने 1190 किलो माल जब्त किया

दिवाली से पहले पुणे के कोंढवा में FDA ने लड्डू बनाने वाली यूनिट पर छापा मारकर 1190 किलो लड्डू और खाद्य सामग्री जब्त की है। जांच में तय मानकों से ज्यादा फूड कलर और साफ-सफाई में लापरवाही मिली है। जब्त माल की कीमत 1.73 लाख है। वहीं विभाग ने अधिकार क्षेत्र से बाहर छापेमारी करने पर 4 अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:42 AM
पुणे में ज्यादा रंग वाले लड्डू जब्त, खाने से पहले देखें ये रिपोर्ट , FDA ने 1190 किलो माल जब्त किया
दिवाली से पहले पुणे में FDA की छापेमारी, 1190 किलो लड्डू और खाद्य सामग्री जब्त।

महाराष्ट्र: दिवाली से ठीक पहले पुणे में खाने की चीजों में मिलावट पर FDA ने बड़ी कार्रवाई की है। कोंढवा इलाके में एक लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 1190 किलो लड्डू और बूंदी जब्त की गई है। जब्त सामान की कीमत करीब 1.74 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में ज्यादा केमिकल रंग मिलाना और गंदगी मिली है।

अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार पर डिमांड बढ़ने से कई फैक्ट्रियों में जल्दी-जल्दी और घटिया सामान से मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इसी को देखते हुए FDA ने शहर भर में सैंपलिंग तेज कर दी है, ताकि लोगों तक जहरीली और मिलावटी मिठाई न पहुंचे।

शिकायत के बाद फैक्ट्री में मारा छापा

ANI के अनुसार, महाराष्ट्र FDA के अधिकारी बालाजी शिंदे ने बताया कि कोंढवा की इस फैक्ट्री में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी कर सैंपल जब्त किए | मौके पर जांच में पाया गया कि लड्डू में तय लिमिट से ज्यादा रंग डाला जा रहा था और साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। टीम ने बूंदी और बने हुए लड्डुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें