Get App

महाराष्ट्र के हॉस्टल में भूत का खौफ! 600 छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, लड़कियों के 'आत्मा के साए' में होने का दावा

Maharashtra hostel: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सरकारी आदिवासी आवासीय स्कूल में अजीबोगरीब घटना के बाद दहशत फैल गई है। कुछ छात्राओं के अचानक असामान्य व्यवहार करने के बाद हॉस्टल में 'भूत-प्रेत' और आत्माओं का डर फैल गया। हालात ऐसे बने कि करीब 600 छात्र-छात्राएं हॉस्टल छोड़कर चले गए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 9:44 AM
महाराष्ट्र के हॉस्टल में भूत का खौफ! 600 छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, लड़कियों के 'आत्मा के साए' में होने का दावा
Maharashtra hostel: यह मामला चिखलदरा तहसील के डोमा गांव स्थित आदिवासी आवासीय स्कूल का है

Maharashtra hostel: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में प्रशासन एक असाधारण संकट से जूझ रहा है। यहां एक सरकारी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल को छोड़कर करीब 600 आदिवासी छात्र चले गए हैं। उनका दावा है कि कुछ छात्राओं पर भूत-प्रेत का साया है। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना की शुरुआत 22 जुलाई को तब हुई, जब चार छात्राओं ने अचानक अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। वे बेकाबू होकर रोने और हंसने लगीं। आशंका है कि यह स्थिति मानसिक तनाव से जुड़ी हो सकती है।

600 छात्रों ने 'भूतिया' हॉस्टल को कहा अलविदा

अधिकारियों ने रविवार (16 अगस्त) को बताया कि मुंबई से 700 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित उत्तरी महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल मेलघाट क्षेत्र के चिखलदरा तहसील के डोमा गांव में इस आदिवासी रेजिडेंशियल स्कूल में 810 छात्र-छात्राएं रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही यह अफवाह फैल गई कि छात्राएं ऊपरी साये के असर में हैं, जिसके कारण कुछ ही दिनों के भीतर करीब 600 छात्रों ने इस कथित 'भूतिया' हॉस्टल को छोड़ दिया। यह हॉस्टल आदिवासी विकास विभाग द्वारा चलाया जाता है।

हॉस्टल के एक सूत्र के अनुसार, कुछ छात्राओं ने घुंघरुओं के खनकने की आवाजें सुनाई देने का भी दावा किया था। आदिवासी विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के एक दल ने डोमा आवासीय विद्यालय का दौरा किया है। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "इन लक्षणों का किसी भी अलौकिक या अंधविश्वास वाली गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। यह मानसिक तनाव से जुड़ी एक चुनिंदा हिस्टीरिया (मिरगी जैसा मानसिक दौरा) जैसी स्थिति हो सकती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें