कोलकाता में ED की बड़ी कार्रवाई, MassArt Society से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी!

कोलकाता में ED ने MassArt Society से जुड़े 15 ठिकानों पर तलाशी शुरू की है। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले ‘Preview Shows’ में वित्तीय गड़बड़ी के मामले में की जा रही है। पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के करीबी भी जांच के दायरे में हैं।

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 9:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले ‘Preview Shows’ में कथित पैसों की गड़बड़ी से जुड़े मामले में ED ने कार्रवाई की है।

कोलकाता में जांच एजेंसी ED की बड़ी कार्रवाई

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित किए जाने वाले ‘Preview Shows’ में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में ED ने कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने MassArt Society से जुड़े 15 ठिकानों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन शुरू किया है। इस कार्रवाई में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के करीबी सहयोगियों से जुड़े ठिकाने भी जांच के दायरे में हैं।

indside


केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता टीम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यह कार्रवाई कर रही है। मामला MassArt (Mahanirban Road Mass Art) Society की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित होने वाले ‘Preview Shows’ में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। ED की ओर से यह कार्रवाई PMLA, 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है।

पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में

ED की कार्रवाई में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनके करीबी लोगों से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं। टीम डाक्यूमेंट्स, पैसों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी सबूतों की जांच कर रही है। फिलहाल तलाशी जारी है। जांच पूरी होने के बाद मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

क्या है आरोप?

ED के मुताबिक, MassArt Society पर आरोप है कि उसने खुद को UNESCO से जुड़ी संस्था बताकर आम लोगों से बड़ी रकम जुटाई। जांच एजेंसी को शक है कि लोगों से जुटाए गए इस पैसे का इस्तेमाल संस्था से जुड़े लोग खुद के फायदे के लिए कर रहे थे। ED इसी लेन-देन और पैसों के इस्तेमाल से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।