उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की पूर्व IAS ऑफिसर दिव्या मित्तल ने एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस छोड़ दी है और अब वह राजनीति में आगे के काम करने वाली है। 29 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने आगे के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश से अपनी पॉलिटिकल जर्नी शुरू करेंगी। वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होगी बल्कि सीधे लोगों के साथ जुड़कर लोगों की मदद करेंगी।
उन्होंने लोगों से सीधे जुड़ने के लिए एक WhatsApp नंबर (9198956957) भी शेयर किया है। उनका कहना है कि जो लोग उनकी इस पहल से जुड़ना चाहते हैं या अपनी बात रखना चाहते हैं, वे इस नंबर पर उनसे कांटेक्ट कर सकते हैं। इससे पता चलता है कि वह राजनीति की शुरुआत में लोगों से सीधे जुड़ना चाहती हैं।
IIT-IIM की स्टूडेंट होने के बाद भी क्यों दिया IAS के पद से इस्तीफा
दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को IAS की नौकरी से इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा सितंबर में स्वीकार हुआ और इसके साथ ही करीब 13 साल का उनका एडमिनिस्ट्रेटिव करियर खत्म हो गया। इस्तीफे के बाद अब वह क्या करेगी इस बात को लेकर चर्चा थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर परिवार को समय देने, विदेश लौटने, कोचिंग, किताब लिखने और राजनीति जैसे कई ऑप्शन के बारे में बताया था।
दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद IIM बेंगलुरु से MBA किया। IAS बनने से पहले उन्होंने लंदन में भी काम किया था। इसके बाद वह भारत लौटीं और UPSC एग्जाम पास कर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ज्वाइन की।
13 साल के करियर में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिम्मेदारियां संभालीं
दिव्या मित्तल मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहते हुए लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल को लेकर चर्चा में आई थीं। इसके अलावा वह संतकबीरनगर और देवरिया में भी जिलाधिकारी रह चुकी हैं। उनके एडमिनिस्ट्रेटिव करियर में मेरठ में जॉइंट मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर में CDO और बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी में वाईस-चेयरपर्सन की पोजीशन पर भी रह चुकी हैं।
IAS की जिम्मेदारी से लेकर अब राजनीति से दिव्या मित्तल के करियर में एक नया मोड आया है। एडमिनिस्ट्रेशन में काम करने के बाद अब वह लोगों के बीच रहकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेंगी। वह किस तरह आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।