प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीते शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा किया। पीएम मोदी के इस दौरे पर दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए। इस समझौते के तहत ADNOC अब भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार नेटवर्क में करीब 30 मिलियन बैरल तक कच्चा तेल जमा कर सकेगी। इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
