कर्नाटक की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब राज्य के कद्दावर नेता और मौजूदा उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार (DKS) कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले डी. के. शिवकुमार को कांग्रेस का सबसे बड़ा 'संकटमोचक' माना जाता है।
