देशभर में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, जानें तेल कंपनियों ने कितनी बढ़ाई कीमत, नई दरें आज से लागू

पहले इसकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹113.77 प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा IOC ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ा दी है। अब कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक इजाफे का ऐलान किया है। 20 मार्च 2026 से ‘स्पीड/पावर’ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में ₹2.09 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले इसकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹113.77 प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा IOC ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ा दी है। अब कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

 नॉर्मल पेट्रोल के दाम में नहीं कोई बदलाव

नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.50 रुपये है।


क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल

यह एक ऐसा पेट्रोल होता है, जिसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है। आमतोर पर यह नंबर 95 या उससे ऊपर का होता है। वहीं नॉर्मल पेट्रोल का ऑक्‍टेन नंबर 91 होता है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ने का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो हाई-ऑक्टेन ईंधन का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए लिया जाता है। हालांकि कंपनियों ने इस बढ़ोतरी की कोई साफ वजह नहीं बताई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ट्रांसपोर्ट से जुड़े खर्चों में बदलाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण, इसकी मुख्य वजह हो सकते हैं।

LPG के पहले से ही बढ़े हैं दाम

इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर भारत में दिखने लगा है। कुछ दिन पहले देश में एलपीजी की गैस की कीमतों में इजाफा किया गया था। उसके बाद से ही देशभर में कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर को लेकर मारामारी मची हुई है।   इस महीने की शुरुआत में ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 28 रुपये से 31 रुपये तक बढ़ाए गए थे। फिर 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक बढ़ा दिए गए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।