Get App

Sombir Motta Deported: फरार गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित, हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया

Sombir Motta Deported: हत्या और हथियारों के इस्तेमाल के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित भगोड़े कथित गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा को मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से चलाए गए एक अभियान के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 8:22 AM
Sombir Motta Deported: फरार गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित, हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया
फरार गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित

Sombir Motta Deported: हत्या और हथियारों के इस्तेमाल के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित भगोड़े कथित गैंगस्टर सोमबीर मोट्टा को मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से चलाए गए एक अभियान के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही हरियाणा पुलिस ने मोट्टा को हिरासत में ले लिया।

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए CBI ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि प्रत्यर्पण 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। CBI की विज्ञप्ति में कहा गया है, "आरोपी को 10.02.2026 को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है और हरियाणा पुलिस आरोपी (मोट्टा) की हिरासत अपने हाथ में ले रही है।"

अधिकारियों ने बताया कि CBI ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 11 फरवरी, 2025 को मोटा के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करने में सहायता की थी। यह रेड नोटिस विश्व स्तर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा जाता है और इसका उपयोग प्रत्यर्पण या निर्वासन लंबित रहने तक वांछित व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें