Get App

Adani Group: अदाणी फाउंडेशन और SRMD की नई पहल: मिलकर संवारेंगे लोगों की जिंदगी

Adani Foundation: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी संग गुजरात के वलसाड में श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन जमीनी स्तर के कल्याणकारी प्रोजेक्ट्स में SRMD के साथ काम करने को उत्सुक है। सिर्फ पैसे से नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों के समर्पण से कैसे बदल रही है लोगों की जिंदगी? जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 9:09 AM
Adani Group: अदाणी फाउंडेशन और SRMD की नई पहल: मिलकर संवारेंगे लोगों की जिंदगी
गौतम अदाणी ने मिशन के स्वयंसेवकों के समर्पण की सराहना की(image- X)

Adani Foundation: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर (SRMD) के साथ जमीनी स्तर के प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन इस आध्यात्मिक संगठन के मानवीय कार्यों में साझेदारी करने के लिए उत्सुक है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी पत्नी व अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने गुजरात के वलसाड जिले में स्थित श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान दोनों ने मिशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी का आशीर्वाद लिया।

मानवीय पहलों में साझेदारी की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अदाणी ने मिशन की मानवीय शाखा 'श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर' (SRLC) के तहत चलाए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाले प्रोजेक्ट्स में मिशन के साथ मिलकर काम करने में खुशी महसूस करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें